Back to Top
off-grid लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
off-grid लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रूफटॉप सौर योजना के बारे में सलाह


 घरों की छत पर सौर पैनल स्थापित करके सौर ऊर्जा उत्पा
दन के लिए
, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयग्रिड से जुड़ी रूफटॉप सौर योजना (चरण- II) लागू कर रहा है। इस योजना के तहत मंत्रालय पहले 3 किलोवाट के लिए 40 प्रतिशतसब्सिडी और 3 किलोवाट से अधिक और 10 किलोवाट तक के लिए 20 प्रतिशतकी सब्सिडी प्रदान कर रहा है। यह योजना राज्यों में स्थानीय विद्युत वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) द्वारा लागू की जा रही है।

मंत्रालय के संज्ञान में यह तथ्य लाया गया है कि कुछ रूफटॉप सोलर कंपनियों/विक्रेताओं ने यह दावा करते हुए रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित किए हैं कि वे मंत्रालय द्वारा अधिकृत विक्रेता हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि मंत्रालय द्वारा किसी भी विक्रेता को अधिकृत नहीं किया गया है। यह योजना राज्य में केवल डिस्कॉम द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। डिस्कॉमने बोली प्रक्रिया के माध्यम से विक्रेताओं को सूचीबद्ध किया है और छत पर सौर संयंत्र स्थापित करने के लिए दरों(लागत)का फैसला किया है।

लगभग सभी डिस्कॉम ने इस उद्देश्य के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया जारी की है। एमएनआरई योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने के इच्छुक आवासीय उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और सूचीबद्ध विक्रेताओं द्वारा रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करवा सकते हैं। इसके लिएउन्हें विक्रेता को निर्धारित दर में मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी राशि को घटाकर रूफटॉप सोलर संयंत्र की लागत चुकानी होगी। यह प्रक्रिया डिस्कॉमके ऑनलाइन पोर्टल पर दी गई है। डिस्कॉम के माध्यम से मंत्रालय द्वारा विक्रेताओं को सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि मंत्रालय की योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिएउन्हें डिस्कॉमद्वारा सूचीबद्ध विक्रेताओं से छत पर सौर संयंत्र स्थापित करने चाहिए और इसके लिए उपयुक्त प्रक्रिया का पालन करते हुए डिस्कॉमसे अनुमोदन भी प्राप्त करना चाहिए।

विक्रेता द्वारा स्थापित किए जाने वाले सौर पैनल और अन्य उपकरण मंत्रालय के मानक और विनिर्देशों के अनुरूप होंगे और इसमें विक्रेता द्वारा छत के सोलर संयंत्र का 5 साल का रख-रखाव भी शामिल होगा।

मंत्रालय को यह भी पता चला है कि कुछ विक्रेता घरेलू उपभोक्ताओं से डिस्कॉमद्वारा तय की गई दरों से अधिक कीमत वसूल रहे हैंजो गलत है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे डिस्कॉमद्वारा निर्धारित दरों के अनुसार ही भुगतान करें। डिस्कॉमको ऐसे विक्रेताओं की पहचान करने और उन्हें दंडित करने का निर्देश दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए, हिंदुस्तान सोलर सोलूशंस संपर्क करें  नंबर 6375826872 पर डायल करें

What is off grid solar system in hindi

What is off grid solar system in hindi



                                                                     दोस्तों अगर आप सोलर सिस्टम के बारे में रिसर्च करना शुरू करेंगे तो आपको पता चलेगा की सोलर सिस्टम कई प्रकार के होते हैं जिसमे से एक ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम का भी नाम आपने जरूर सुना होगा आज हम बात करेंगे इसी टॉपिक पर की ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम क्या होता है वैसे off -grid के अलावा दो और टाइप के सोलर सिस्टम होते हैं
1. on-grid सोलर सिस्टम 
2. hybrid सोलर सिस्टम 




off-grid सोलर सिस्टम : ऑफ ग्रिड सोलर सिस्टम वह सोलर सिस्टम होती है जिसमे सोलर पैनल के साथ-साथ बैटरी और इन्वर्टर भी लगी होती है, जब सोलर पैनल पर धुप पड़ने लगती है तो उस सोलर पैनल में से DC पावर सप्लाई निकलती है और फिर इन्वर्टर उस DC पावर को AC पावर में बदल देता है जिससे घर के सभी उपकरण को चलाया जाता है और साथ ही साथ इन्वर्टर घर में लगे एक बड़ी सी बैटरी (150 AH या 200 AH ) को भी चार्ज करता रहता है जिसका इस्तेमाल रात के समय में किया जाता है जब धुप बिलकुल चली जाती है। इस सिस्टम में बिजली के पावर सप्लाई से कोई कनेक्शन नहीं रहता है।
जिस तरह से on-grid सोलर सिस्टम को ग्रिड यानी की इलेक्ट्रिकल सप्लाई से जोड़ा जाता है उस तरह से off-grid को नहीं किया जाता है।

off-grid सोलर सिस्टम के कुछ फायदें और कुछ नुक्सान भी हैं :

फायदें : 
* अगर आप ये सोलर सिस्टम अपने घर में बैठाते हैं तो आप बिना बिजली की कनेक्शन लिए ही चौबीसो घंटे बिजली की सुविधा उठा सकते हैं और अगर आपने पहले से बिजली की कनेक्शन ले भी रखीं हैं तो आप उसके बिल को बिलकुल 0 कर सकते हैं और मात्र 10 से 12 महीने में आप अपनी पूरी लागत को निकाल सकते हैं जो आप सोलर सिस्टम को इनस्टॉल करने में खर्च करेंगे।

* एक बार का इन्वेस्टमेंट और ज़िन्दगी भर के लिए इन्जॉयमेंट

* बिना बिजली कनेक्शन के बिजली 24 ऑवर


नुक्सान :
* इसकी कीमत थोड़ी सी ज्यादा है

* इसे इनस्टॉल करना आसान नहीं है एक अच्छे तकनीशियन की जरुरत पड़ेगी

* इसमें लगे बैटरी को हमेशा मेंटेन करना पड़ता है

अब अगर आपको एक अच्छा सा off-grid सोलर सिस्टम लेना है तो आप कहाँ से लेंगे  तो इसके लिए हमने निचे कुछ ऐसे कंपनियों के नाम और उनके लिंक दे रखें हैं जहाँ से आप एक बढ़िया सा ऑफ़ ग्रिड सोलर सिस्टम ले सकते हैं


HINDUSTAN SOLAR SOLUTIONS 9468551374, 9511501748 , 8094395067